फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी

कार सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी

Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी
कार सवार बदमाशों ने यात्री से हजारों की नगदी लूटी
विज्ञापन

सिखेड़ा। चितौड़ा बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े युवक को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर तमंचे से आतंकित करते हुए हजारों की नगदी लूट ली।
मुजफ्फरनगर निवासी हसन पुत्र मोहम्मद गांव चितौड़ा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार दोपहर में रिश्तेदार से मिलकर हसन चितौड़ा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जानसठ की ओर से आ रही कार सवारों से हसन ने लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने उसे बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही कार में सवार तीन बदमाशों ने तमंचे व चाकू के बल पर उससे 4 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने आगे जाकर कार से उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार बदमाशों को शीघ्र की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed