{"_id":"5ab2a5e64f1c1ba4238b67fa","slug":"61521657318-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को उसकी बहन अपनी मां के साथ खेतों में मजदूरी करने गई थी। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तो गांव का ही आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के संग मिलकर उसकी बहन को अगुवा कर ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन को तमंचे के बल पर अपनी बाइक पर बैठा लिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध थाने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करंट लगने से मजदूर की मौत
शाहपुर। गांव चांदपुर में करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के विरुद्ध आक्रोश जताया है। खतौली के गांव खेड़ी कुरैश निवासी विपिन (22 )पुत्र राजबीर क्षेत्र के गांव चांदपुर में एचटी लाइन के खंभे पर पेंट कर रहा था। तभी विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। करंट की चपेट में आकर विपिन गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में विपिन की मौत हो गई। हंगामा कर पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
जनसूचना अधिकार गरीबों की आवाज
शाहपुर। सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि जन सूचना अधिकार गरीबों की आवाज है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
बुधवार को अभिनंदन समारोह में सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है । यहां सभी जातियों व धर्मों के लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार दिया गया है, जबकि अन्य देशों में ऐसा नहीं है। जन सूचना अधिकार गरीबों की आवाज है। गरीब व्यक्ति इसके माध्यम से अपनी आवाज उठा कर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल व संचालन राशिद अल्वी ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, यूसुफ चौधरी, अकरम खान, हाजी नफासत खान, महबूब कुरैशी , सुनील मित्तल आदि मौजूद रहे।