{"_id":"5a9c3c534f1c1b512f8b5551","slug":"61520188499-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला किया
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
हाजीपुरा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित पर भी हमला किया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी अनीस अहमद ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही शमशाद कुरैशी, आबाद, शाहनवाज आदि धारदार हथियारों को लेकर उसके घर में घुस आए। आरेेपियों ने उसकी मां खुर्शीदा व बहन शाहिन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों महिलाओं की जमकार मारपीट की, जब वह अपनी मां व बहन को बचाने के लिए पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन कर पड़ौसी एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
दो पक्षों में झगड़ा, पांच घायल
मुजफ्फरनगर। मलीरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलीरा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक पक्ष के बेहड़ी निवासी इरफान पुत्र इंतजार, रिजवान पुत्र इंतजार, एयान पुत्र इंतजार तथा दूसरे पक्ष के मनोज पुत्र राजेंद्र निवासी जोहरा व रविंद्र पुत्र जयपाल निवासी मंसूरपुर घायल हुए है। पांचों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमला किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के लालबाग निवासी अभिनव त्यागी किसी कार्य से गांव भैंसानी गया था। जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।