फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा-पथराव

युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा-पथराव

Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा-पथराव
शाहपुर। दुल्हेरा गांव में कूड़ा डालने गई युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट कर दी। इस पर गांव में पथराव हो गया। फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव दुल्हेरा में शुक्रवार शाम सहंसर पाल की पुत्री कूड़ा डालने जा रही थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले युवको के परिजनों से इसकी शिकायत की। इस पर आरोपी युवकों ने युवती पक्ष के साथ मारपीट कर दी। मामला बढऩे से गांव में खूब हंगामा हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें युवती पक्ष से देवी सिंह घायल हो गया। इस पर युवती पक्ष ने युवकों पर पथराव किया। जब जाकर युवक मौके से फरार हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार माहौल को शांत किया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक मामले की थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर के गांव बलीपुरा निवासी रोकी पुत्र धर्मेंद्र अपने घर के बाहर खड़ा अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी वहां से जुगनू पुत्र काले गुजर रहा था। दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच बिल्लू, कुलदीप व प्रदीप भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें रोकी, बिल्लू, कुलदीप व प्रदीप तथा दूसरे पक्ष से जुगनू, पद्म, नितिन व प्रवीण घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मीरापुर के गांव मुझेडा में घर में काम कर रही युवती को पड़ोस के युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। शुक्रवार को घर में अकेली थी, तभी पडौसी युवक भीतर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने गांव के दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी विवाहिता समीम के भाई ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को पति साजिद, ससुर अली हसन, देवर रब्बान गाली गलौच कर मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed