{"_id":"5a678a994f1c1b90268b613e","slug":"61516735129-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरथल के जंगल में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरथल के जंगल में पुलिस का छापा
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुरथल के जंगल से कच्ची शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना।
पुलिस ने कुरथल गांव के जंगल में छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में गैर प्रांत की तस्करी की और मिलावटी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर शराब के तस्कर पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए।
प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय भगवान यादव को कुरथल के जंगल में कच्ची शराब की भट्ठी होने की सूचना मिली। सोमवार को देर रात के समय पुलिस ने कुरथल गांव के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखकर मिलावटी शराब बनाने वाले तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 110 पेटी गैर राज्य की शराब तथा करीब दस लीटर मिलावटी शराब बरामद, पांच लीटर रैक्टीफाइड शराब तथा मिश्रित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई शराब की बाजारी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। मौके से फरार हुए शराब के तस्कर बसंत, निवासी कुरथल तथा दूसरा अरविंद बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव तवेला गढ़ी का रहने वाला है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में दबिश आरंभ कर दी है।