{"_id":"59bec96c4f1c1b91688b520a","slug":"61505675628-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश दबोचा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के दौरान बदमाश दबोचा
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। देर रात भिक्की चौराहे पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस बदमाश के कब्जे से बाइक व एक तमंचा बरामद किया।
शनिवार की देर रात सिखेड़ा क्षेत्र के भिक्की चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया। बदमाश का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश ने अपना नाम अर्जुन पुत्र सुरेश निवासी वहलना मुजफ्फरनगर बताया। पकड़ा गया बदमाश 14 सितंबर की राधे हरण फैक्ट्री में चोरी की घटना में भी शामिल था। इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।