फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में रुपये गिनने के बहाने 22 हजार उड़ाए

बैंक में रुपये गिनने के बहाने 22 हजार उड़ाए

Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक में रुपये गिनने के  बहाने 22 हजार उड़ाए
गिनने के बहाने 22 हजार उड़ाए
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव परेई निवासी चांदवीर शर्मा छपार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 51 हजार रुपये जमा करने आया था। बैंक वालों ने आधार कार्ड मांगा। मना करने पर उन्होंने 49 हजार रुपये जमा करने की बात कही, जब वह लाइन में लगा तो दो युवकों ने कहा कि विड्रॉल पर नोटों के नंबर लिखे जाएंगे। पीड़ित ने नोट उनके हाथ में थमा दिए। उन्होंने दो हजार के 11 नोट निकालकर बाकी उसे थमाए और फरार हो गए। कैशियर के बताने पर पीड़ित को इस बारे में पता चला। उसने बाहर निकलकर उन्हें तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तहरीर देने बाद भी पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज नहीं निकलवाई। परेई के ग्रामीणों ने बैक पहुंचकर गार्ड पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में देखा तो फुटेज में दोनों युवक रुपये लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
छपार (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण मंगलवार सुबह किसी कार्य से घर से बाहर गया था। उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक बुरी नीयत से घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़कर कमरे में खींचने लगा, उसने विरोध किया तो लात-घूंसों से पिटाई की और कपड़े भी फाड़ डाले। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता के पति ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed