{"_id":"59a865ae4f1c1b19278b4a24","slug":"61504208302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह कोर्ट में हुए पेश
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह कोर्ट में हुए पेश
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2007 के चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नगीना के भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ यशवंत सिंह बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में पेश होकर वारंट रि-कॉल कराए। उनकी अर्जी पर सीजेएम गोपाल तिवारी ने जारी वारंट रद्द कर दिया। जानसठ क्षेत्र में बिना अनुमति के चुनावी पोस्टर लगाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
पांच परिचालकों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। विभिन्न कारणों से एआरएम बीपी अग्रवाल ने पांच रोडवेज परिचालकों की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। एआरएम ने बताया कि परिचालक अजयभान, कुलदीप, राकेश कुमार सैनी, गुलफाम काफी समय से गैर हाजिर चल रहे थे, जबकि शिवम कुुमार जांच के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त मिला है। तत्काल प्रभाव से सभी की संविदा समाप्त कर दी गई है।
सांसद ग्राम में ग्रामीणों को पौधे बांटे
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव कुमार बालियान के गोद लिए आदर्श ग्राम पिपलशाह में जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने ग्रामीणों को नि:शुल्क पौधे बांटे। पाठक ने बताया कि ग्रामीणों को फलदार आम, अमरूद, नीम और आंवला के दस-दस पौधे दिए गए है। इसके अलावा दस किसानों को भिंडी, तोरई, लौकी के उन्नतशील बीज दिए गए है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रद्युम्मन भी मौजूद रहे।