{"_id":"59a713764f1c1b54738b482a","slug":"61504121718-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरवाला में दो पक्षों में फायरिंग
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में दो पक्षों में फायरिंग
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बरवाला में दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। झगड़े में एक युवक घायल हो गया।
शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार रात इंद्रवीर सिंह चेयरमैन के भाई जयवीर का पुत्र सीबी पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां उसको दूसरे पक्ष के युवक मिले। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने सीबी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सीबी घायल हो गया। जिसके चलते उसने घर आकर परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर गए तो युवकों ने उनके साथ भी कहासुनी की और हथियार निकाल लिए। घायल के परिजन किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। आरोप है कि हमलावर युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में घायल युवक के परिवार के लोगों ने भी फायरिंग की। देर रात गांव में हुई फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी कर घायल को उपचार के लिए भेजा। घायल पक्ष ने कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।