{"_id":"596e596f4f1c1b437b8b4716","slug":"61500404079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर शव जंगल में फेंका
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर शव जंगल में फेंका
मीरापुर। बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव गांव नीला जलालपुर के जंगल में फेंक किया। इस व्यक्ति का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार सुबह 10 बजे जब गांव नीला जलालपुर के ग्रामीण जंगल में गए तो वहां एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के शव पर चोटो के निशान हैं। शव को देखने से प्रतीत होता है कि कुछ लोगों ने इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में फेंका है। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण की जानकारी हो सकेगी। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को खबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चेहरे पर चोट के निशान हैं। किसी दूसरे स्थान पर इसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।