फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि नहीं हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र की एक महिला शनिवार देर रात रामपुर तिराह चौकी पहुंची और कार सवार तीन लोगों पर अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने एक युवक को पहचान लेने का भी दावा किया, जिस पर पुलिस ने उक्त युवक को रात में ही चौकी बुलवा लिया। सूचना पर एसपी क्राइम आरबी चौरसिया मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कथित दुष्कर्म पीड़िता से उक्त युवक की पहचान कराई गई, लेकिन वह उसे पहचान नहीं सकी। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच में युवक के मोबाइल की लोकेशन भी लगातार चरथावल क्षेत्र में ही पाई गई है। जांच में युवक का उसकी पूर्व पत्नी से विवाद होने और पूर्व पत्नी द्वारा ही उक्त महिला को हायर कर सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगवाए जाने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर के अनुसार, मामले की जांच पूरी होने के बाद फर्जी आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति बंटवारे के विवाद में चले लाठी-डंडे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में संपत्ति बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के परिवार में शनिवार देर रात हुए विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करते हुए घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed