{"_id":"5bef1377bdec2269637c2d34","slug":"51542394743-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक से सवा दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक से सवा दो लाख ठगे
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचालक से सवा दो लाख ठगे
मुजफ्फरनगर। गांव बसधाड़ा निवासी टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक गांव के ही दो लोगों पर वीजा लेने के बाद करीब सवा दो लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी देहात ने शाहपुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसधाड़ा निवासी आस मोहम्मद ने एसपी देहात आलोक शर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका दिल्ली में आयशा टूर एंड ट्रवेल्स कंपनी के नाम से ऑफिस है। पीड़ित के अनुसार जनवरी 2018 में बसधाड़ा के ही दो परिचित उसके पास आए और दो युवकों को सऊदी में नौकरी के लिए वीजा दिलाने के लिए कहा। आरोपियों ने वीजा के रुपये नौकरी लग जाने के बाद देने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि नौकरी लग जाने के बावजूद आरोपियों ने वीजा के रुपये जमा नहीं किए, जिसके चलते सऊदी प्रशासन ने आयशा टूर एंड ट्रेवल्स की गारंटी फंड में से छह हजार दिरहम यानि 2.20 लाख रुपये काट लिए। आरोप है कि आरोपियों ने अब तक भी उसके रुपये नहीं लौटाए हैं और उल्टे उसे धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित की गुहार पर एसपी देहात आलोक शर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।