फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   न्याजूपुरा में दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाएं घायल

न्याजूपुरा में दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाएं घायल

Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
न्याजूपुरा में दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाएं घायल
न्याजूपुरा में दो पक्षों में संघर्ष, छह महिलाएं घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली के गांव न्याजूपुरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व संघर्ष में दोनों पक्षों से छह महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी मोहसिना व शबनम के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष से मुस्कान, अनवरी व बुशरा और दूसरे पक्ष से मोहसिना, नसरीन व शहनाज घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों की घायल महिलाओं का मेडिकल कराने के बाद पुलिस उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed