{"_id":"5b216f114f1c1b264d8b674b","slug":"51528917777-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की जमीन कब्जाने को दो भाई आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की जमीन कब्जाने को दो भाई आमने सामने
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में भाइयों में झगड़ा
जानसठ। गांव वाजिदपुर में अविवाहित भाई की जमीन कब्जाने को लेकर दो भाई एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। मामला चर्चा में आने पर ग्रामीण दोनों भाइयों में पकड़ कर थाने ले गए। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों में समझौता कराने को पुलिस से गुहार लगाई।
गांव बाजिदपुर कव्वाली में बुधवार को दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। मामले का पता चलने पर ग्राम प्रधान सौरभ काकरान, पूर्व प्रधान संजय राठी, धर्मवीर बालियान, हरेंद्र चौधरी आदि झगड़ा करने वाले दो भाइयों राजबीर व तेजपाल पुत्र सोहनवीर लेकर थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा से दोनों भाइयों में समझौता कराने की गुहार लगाते हुए बताया कि सोहनवीर के चार पुत्र राजवीर, वीरेंद्र, तेजपाल व सहेंद्र हैं, जिसमें तीन भाइयों का विवाह हो गया था और वीरेंद्र कुंवारा ही था। कई वर्षों से वीरेंद्र घर से लापता है, उसका आज तक कोई पता नहीं चल सका। तीनों भाइयों में उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक साल पूर्व अविवाहित भाई वीरेंद्र की जमीन का ग्रामीणों ने तीनों भाइयों में बराबर बंटवारा करा दिया था, उसके बाद से ही राजबीर व तेजपाल में अधिक जमीन जोतने का आरोप लगाते हुए दोनों में विवाद चलता रहा है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने दोनों भाइयों को बताया कि वीरेंद्र के लापता तथा वह मृत घोषित अभी तक नहीं हुआ है। इसलिए उसकी जमीन पर किसी का भी कानूनी तौर पर हक नहीं बनता है। तीनों भाइयों ने वीरेंद्र की जमीन आपस में बांट ली है, तो उन्हें समझौता मान लेना चाहिए। इसके बाद भी तीनों भाई कोई विवाद करते हैं, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।