फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हरियाणा पुलिस की कस्बे में दबिश

हरियाणा पुलिस की कस्बे में दबिश

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की कस्बे में दबिश
बुढ़ाना। हरियाणा पुलिस ने कस्बे में दबिश देकर परचून के दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा के गन्नौर से आई पुलिस ने शुक्रवार को सुबह कोतवाली में अपनी आमद करवाकर कस्बे के बाजार में छापा मारा। पकडे़ गए बदमाश की निशान देही पर पुलिस ने परचून के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में परचून के सामान दाल, चावल आदि से भरा एक ट्रक लूट गया था। इस घटना में उन्होंने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए बदमाश से पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस ने छापा मारकर परचून व्यापारी मुन्ना व प्रतीक को गिरफ्तार किया। बदमाशों के अनुसार लूट का माल उन्होंने बुढ़ाना के व्यापारियों को बेचा था। पूछताछ के लिए पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed