फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मलीरा के संघर्ष में पांच गिरफ्तार, मुकदमें दर्ज

मलीरा के संघर्ष में पांच गिरफ्तार, मुकदमें दर्ज

Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मलीरा के संघर्ष में पांच गिरफ्तार, मुकदमें दर्ज
मुजफ्फरनगर। गांव मलीरा में हुए त्यागी और दलितों के बीच संघर्ष की घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, गांव में अभी भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव मलीरा में बुधवार शाम को सुशील त्यागी का बेटा शुभम बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दलित समाज के कुछ युवक खड़े थे। शुभम के साइड मांगने पर युवकों की उसके साथ कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसके बाद त्यागी और दलित समाज के लोग आमने सामने आ गए। जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। झगडे़ में शुभम, उसका चचेरा भाई आदेश के अलावा दूसरे पक्ष से गुरुबचन, कृष्णपाल, समेलता, मुकेशो, बीना घायल हुए। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। देर रात दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। सुशील त्यागी ने सुंदर, काला, भोला, तूफान, राजन, रोहित, सोनी, विपिन, गुरुबचन, कृष्णपाल उर्फ छोटा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें घर में घुस कर तोड़फोड़ और सामान लूटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उधर, दलितों की ओर से सुंदर की पत्नी मंजू ने शुभम, आदेश, नीरज, अंकित, नितिन, अर्जुन, डब्बू, सुनील, मोनू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष से शुभम, नितिन, अंकित तथा दूसरे पक्ष से गुरुबचन और कृष्णपाल उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में त्यागी और दलितों के बीच अभी तभी तनाव बरकरार है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed