{"_id":"5b0da0d34f1c1ba96e8b5400","slug":"51527619795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म
Updated Wed, 30 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आयोग के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। एक महिला के साथ उसके जेठ ने तमंचे के बल पर आतंकित कर दुष्कर्म किया। ससुराल वालों ने भी आरोपी का पक्ष लिया। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई। आयोग के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
शहर कोतवाली पर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने यह मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार विवाहिता का जेठ उस पर बदनीयती रखता था। 11 अप्रैल को विवाहिता का पति किसी कार्य से घर से बाहर गया था। विवाहिता कमरे में अकेली थी। आरोप है कि उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जेठ ने तमंचा निकाल लिया और तमंचे के बल पर आतंकित कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने इस विषय में किसी को बताया, तो वह उसकी हत्या कर देगा। पति जब घर आया तो पीड़िता ने पति को इस बारे में जानकारी दी। आरोप है कि पति ने उसे चुप रहने की नसीहत दी। ससुराल वालों को बताया कि उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया।