फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका जताई

पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका जताई

Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका जताई
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। पीड़ित ने एसएसपी से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला केशवपुरी निवासी युवक ने एसएसपी कार्यालय जाकर एक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसने गत दो फरवरी को मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद वे दोनों पति-पत्नी के रुप में परिजनों से अलग रहने लगे थे। युवती के परिजन कुछ समय बाद उसके घर आये और उनकी शादी पर राजी होने की बात कही। वे अपनी बेटी को यह आश्वासन देकर अपने साथ ले गये कि वे इसकी शादी तुम से ही करेंगे। आरोप है कि उसके बाद से उसने कई बार युवती से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ ही आ रहा है। उसने जब युवती के परिजनों से इसकी जानकारी चाही, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। युवक ने युवती की ऑनर किलिंग के चलते हत्या किये जाने का अंदेशा जताया है। पीड़ित ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मंद बुद्घि किशोर से कुकर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में मंदबुद्धि किशोर के साथ पड़ोस के युवकों ने कुकर्म का प्रयास किया। उसे बचाने आयी उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र मंद बुद्धि है। आरोप है कि गत शाम वह दवाई लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी दो युवकों ने उसके मकान में आकर बेटे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। इसी बीच वह दवा लेकर आ गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गैंगस्टर एक्ट में निरुद्घ
मुजफ्फरनगर। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने अंकुर निवासी अमित विहार, फिरोज निवासी कूकड़ा, नसीम निवासी संभलहेड़ा और अमर निवासी अमित विहार को गिरोह बनाकर संगीन अपराध करने के आरोप में गैँगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed