फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म
पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
थानाभवन बस स्टैंड पर महिला को काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चरथावल क्षेत्र के पूर्व प्रधान के मकान पर भी बंधक बनाकर महिला से रेप किया गया। पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब सात साल पहले झिंझाना में युवक से हुई थी। हालांकि घरेलू विवाद के कारण लड़के ने महिला को छोड़ दिया। उसके बाद से महिला अपने गांव में रहने लगी। 15 मार्च को महिला काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर में चरथावल बस स्टैंड पर घूम रही थी। इसी दौरान वहां विपिन नामक युवक मिला। वह काम का झांसा देकर महिला को अपने गांव थानाभवन क्षेत्र के एक गांव से ले गया। आरोप है कि चार दिनों तक उससे रेप किया। उसके बाद सोमवार रात मामा के यहां कसौली ले आया। आरोपियों द्वारा दूसरी जगह बेचने की भनक महिला को मंगलवार सुबह लगी, तो अपने मोबाइल फोन से डायल 100 पुलिस को खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान राजबीर को गिरफ्तार कर महिला को मुक्त कराया। मुख्य आरोपी विपिन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पूर्व प्रधान के घर पर बंधक बनाकर जबरन रेप करने का केस दर्ज कर लिया। एसएसआई केसी तोमर ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। महिला को बंधक बनाने के आरोप में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान का भांजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed