{"_id":"5a9837c74f1c1b8e328b4d0f","slug":"51519925191-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कहासुनी के विरोध में पड़ोसियों ने मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किया। झगड़े में पीड़ित और उसके परिजन घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला उत्तरी लद्दावाला निवासी जाहिद पुत्र मेहराजुदीन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके विरोध में बीते बुधवार रात को आरोपी आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुस आया और हमला बोल दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों व लोहे की रॉड से प्रहार किए। बीच-बचाव में आए परिजनों को पीटा गया। जाते समय आरोपी मकान में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में लगी है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।