फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

Sat, 17 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

पुरकाजी पुलिस ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। तीनों के कब्जे से चोरी की छह बाइक और अवैध असलाह बरामद हुए है। ये बदमाश वाहन चोरी करने के बाद फर्जी कागजातों के आधार पर दूसरे जनपदों और प्रांतों में बेच रहे थे।

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुरकाजी इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकों को बेचने के लिए आए है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन वाहन चोरों को शस्त्रों सहित दबोच लिया। उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम गुरमीत पुत्र राज सिंह, अजमद अली पुत्र यूसुफ अली तथा आकाश पुत्र मेघ सिंह निवासीगण नूर नगर बताए। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की। एसपी ने बताया कि ये वाहन चोरी कर उन्हें फर्जी कागजातों के आधार पर बेच देते है या कबाड़ियों को बेचकर कटवा देते है। पकड़े गए आरोपियों ने इस गिरोह से जुडे़ और लोगों की भी जानकारी दी है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय त्यागी, डिगरी प्रसाद, कांस्टेबल तस्लीम, रघुराज सिंह, सुनील कुमार शामिल रहे। एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed