फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ताले तोड़कर दुकान खंगाली

ताले तोड़कर दुकान खंगाली

Wed, 24 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर दुकान खंगाली
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के रात को चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर कई लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर स्थित दुकान में चोरी की घटना हुई। सोमवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी 30 पेटी एलपीजी वॉल की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत कई लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार सुबह जब दुकानदार राजीव त्यागी दुकान पर आया तो चोरी होने का पता चला। शटर के ताले तोड़ कर चोरी की गई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक से चाकू मिला
भोपा। रात में मुख्य बाजार में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। कस्बे के मुख्य बाजार में पिछले दिनों से दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही है। सोमवार रात पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। मैन बाजार में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू मिला। आरोपी कस्बा निवासी साजिद को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed