{"_id":"5a1efc494f1c1b70548c0702","slug":"51511980105-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
थाना क्षेत्र के गांव मलकपुरा में एक विवाहिता की जल जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति और अन्य ससुरालियों की तलाश की, मगर कोई हाथ नहीं आया।
जनपद बिजनौर के ग्राम हरबंश वाला थाना बढ़ापुर निवासी बंजारा समाज के सूरज सिंह की पुत्री रिक्की उर्फ रमन की शादी चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी सुंदर से हुई थी। मंगलवार की रात रिक्की की जल जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके मायके से दर्जनों लोग ग्राम मलकपुरा पहुंचे और उसके ससुराल वालों की तलाश की, मगर वहां पर किसी के नहीं मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट आई। रात में ही मृतका के परिजन थाने पहुंचे। पिता सूरज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति सुंदर, ससुर कदम सिंह, सास चंपा देवी, जेठ सौंकी, जेठानी हेमलता, ननद लाड्डो, देवर मिंटू के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।