{"_id":"599739064f1c1b72658b4986","slug":"51503082758-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, तीन का चालान
मुजफ्फरनगर। वहलना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठियां चलीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली के गांव वहलना में शुक्रवार सुबह जोनी पुत्र संसार सिंह और अरुण पुत्र चंदर सिंह पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने छतों पर चढ़ कर पथराव किया। जिससे अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के जोनी और दूसरे पक्ष के अरुण व पिंटू को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने तीनों का शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।