फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

शहर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने  तीन वाहन चोर दबोचे
शहर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और बाइकों का सामान बरामद किया है। बदमाशों से बरामद बाइकों के सामान में से एक बाइक का चेसिस मिला, जो सिटी सेंटर मार्केट से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बदमाशों के पकड़े जाने की जानकारी दी। बताया कि शहर में हो रहे वाहन चोरी के खुलासे के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया था। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव शर्मा और खालापार चौकी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने एक सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर रामपुरम गेट से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की। बाद में उनकी निशानदेही पर काटी गई कई बाइकों का सामान बरामद किया। पकड़े गए बदमाश विशाल पुत्र श्रवण निवासी ग्राम चितौडा थाना खतौली, सचिन पुत्र तिलकराम और अमित पुत्र राजेंद्र निवासीगण गड़ीना, फलावदा जिला मेरठ के रहने वाले हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद बाइकों को उन्होंने मुजफ्फरनगर शहर और खतौली से चोरी की थी। एक मोटरसाइकिल, जो उन्होंने सिटी सेंटर मार्केट से चोरी की थी, जिसे उनके द्वारा काट दिया गया है, जिसका चेसिस पुलिस ने बरामद किया है। बताया कि वे बाइक चोरी करके मात्र तीन या चार हजार में बेच देते थे। जो बाइक नहीं बिकती थी, उन्हें काटकर सामान दुकानदारों और मैकेनिकों को बेचते थे, जबकि उनका चेसिस कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed