{"_id":"5956a3d44f1c1bcb168b47d7","slug":"51498850260-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबली के एक और हत्यारोपी को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबली के एक और हत्यारोपी को जेल
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। चर्चित बबली हत्याकांड में शामिल चौथे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए बदमाश ने हत्या की योजना बनाने में मृतका के पति पूर्व प्रधान अरुण से सुपारी ली थी। इस हत्याकांड का एक मुख्य अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून को ककरौली के गांव कैड़ी दरियापुर निवासी पूर्व प्रधान अरुण ने चार अन्य बदमाशों के साथ मिलकर कासमपुर खोला के जंगल में अपनी पत्नी बबली की गला दबाकर हत्या कर दी थी और लूट का ड्रामा रचा था। जांच में पाया गया कि पूर्व प्रधान ने एक अन्य युवती से प्रेम संबंधों के कारण अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस हत्याकांड में शामिल अरूण, शहजादा, संजू को पहले ही जेल भेज चुकी है। चौथे आरोपी बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी इस्तखार पुत्र फैयाज को पुलिस ने भुम्मा अड्डे से गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में बदमाश ने स्वीकार किया कि उसने ही बबली की हत्या करने का तरीका पूर्व प्रधान व अन्य बदमाशों को बताया था।
इस्तखार की राय में महिला की चुनरी से गला दबाकर हत्या करने में गले पर निशान भी नही आयेंगे और उसकी स्वभाविक मौत मानी जाएगी। इस काम के लिये जेल गये बदमाश ने पूर्व प्रधान से पांच हजार रूपये की सुपारी भी ली थी। हत्या के समय इस्तखार घटनास्थल पर मौजूद था। इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि बबली हत्याकाण्ड के एक फरार अभियुक्त ने न्यायालय के माध्यम से जेल जाने के लिये सरेंडर अर्जी लगायी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बदमाशों ने बाग ठेकेदार को लूटा
मीरापुर। गांव कैथोड़ा के जंगल स्थित एक बाग में बृहस्पतिवार रात को आधा दर्जन बदमाशों ने ठेकेदार से मारपीट कर उससे नगदी व मोबाइल आदि सामान लूट लिया। पीड़ित ठेकेदार ने घटना की थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी साकिर पुत्र अब्दुल मजीद ने कैथोडा के जंगल में बाग ठेके पर ले रखा है। गत रात को वह कुछ अन्य साथियों के साथ बाग मे सो रहा था। रात्रि करीब एक बजे आधा दर्जन बदमाश बाग में घुस आए और मारपीट कर 4700 रूपये की नगदी, एक मोबाइल, दस आम की पेटी व एक बैट्री लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने कैथोडा गांव के ही 6 लोगों को नामजद कर घटना के लिए तहरीर दी है।
युवक पर हमला किया
मीरापुर। कस्बे के पुराने मेरठ बस स्टैंड के निकट मोहल्ला दायमपुरा में महावीर पुत्र बारू सिंह ने परचून की दुकान खोल रखी है। दिन में एक युवक महावीर की दुकान पर कुछ सामान लेने आया। सामान के पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार व युवक के बीच कहासुनी हो गयी। इसी दौरान कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गये। इस मारपीट में संजीव पुत्र प्रेमसिंह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये सीएचसी जानसठ भेज दिया।
शिक्षा से ही राष्ट्र की सर्वोच्च सेवा संभव
मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र की सर्वोच्च सेवा संभव है। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र सेवा संभव है। विद्यालय ही अच्छे नागरिक उत्पन्न करने में सक्षम है। विद्या मंदिरों से ही सर्वांगीण विकास संभव है। प्रधानाचार्य शैली गांधी ने विद्यालय के बारे में बताया। निदेशक एके त्यागी ने आभार जताया। इस दौरान चेयरमैन नवीन सैनी, मंदीप सिंह, डॉ मुकेश दूबे, मयंक शर्मा, हाजी महबूब आलम, नाजिश जमाली, सचिन कुमार, इस्तियाक प्रधान, बूटा सिंह, भुवनेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।