फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खूनी हो सकता है 20 लाख की लूट का मास्टरमाइंड

खूनी हो सकता है 20 लाख की लूट का मास्टरमाइंड

Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खूनी हो सकता है 20 लाख  की लूट का मास्टरमाइंड
खूनी हो सकता है 20 लाख की लूट का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछले वर्ष कांवड़ मेले के दौरान सराफ से हुई 20 लाख की लूट के मामले में पुलिस को विपुल खूनी के शामिल होने का इनपुट मिला है। शहर पुलिस ने आरोपी से शामली पहुंचकर लूट के मामले को लेकर पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक बदमाश ने ही 20 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। उधर, पीनना बैंक डकैती मामले में भी शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी से जानकारी जुटाई है।

शामली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए विपुल खूनी से जनपद पुलिस की कई घटनाएं खुलने की संभावनाएं हैं। पिछले वर्ष कांवड़ मेले के दौरान सिविल लाइन के आर्य समाज रोड पर सराफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 लाख की लूट कर ली थी। एक वर्ष होने को है, लेकिन पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। मेरठ जेल में बंद शातिर ने पुलिस को बताया कि खूनी ने मुजफ्फरनगर में सराफ से लूट को अंजाम दिया था। मेरठ पुलिस ने जनपद पुलिस को मामले की जानकारी दी। शनिवार को शामली पुलिस द्वारा विपुल के पकड़े जाने की खबर सामने आई तो स्थानीय पुलिस के होश उड़ गए। सिविल लाइन पुलिस ने शामली जाकर विपुल खूनी से बीस लाख की लूट के मामले का सच जानने के लिए पूछताछ की है। पुलिस अभी मामले में चुप्पी साधे है। सूत्रों के मुताबिक माने तो बदमाश के लूट में शामिल होने की बात सामने आ सकती है। उधर, शहर कोतवाली के पीनना बैंक डकैती में भी शातिर नामजद है। कोतवाली पुलिस ने भी शामली जाकर आरोपी से डकैती को लेकर घंटों शातिर से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed