फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोप, दो पर रिपोर्ट दर्ज

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोप, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोप, दो पर रिपोर्ट दर्ज
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोप, दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन को अलग अलग लोगों को बेचे जाने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला अंदरुन कोटला निवासी इसरार अहमद ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसने खाता संख्या 00026 की अपनी 0.1030 हेक्टेयर भूमि को बेचने का सौदा 16 लाख रुपये में मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी श्याम कुमार के साथ तय किया था। 15 नवंबर 2017 को उसने मोहल्ला किला निवासी नौमान की सहमति पर श्याम कुमार के हक में बैनामा कर दिया। आरोप है कि दोनों लोगों ने उसकी खाता संख्या 00027 की भूमि के जाली व फर्जी बैनामा व अन्य दस्तावेज तैयार कर लिए और उनके आधार पर उसकी उक्त जमीन को अलग अलग लोगों को बेच दिया। 27 मार्च 2019 को जानकारी मिली कि दोनों लोग उक्त भूमि की चारदीवारी को तोड़ रहे हैं। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा और उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्याम कुमार और नौमान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed