फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाह का दबाव बनाने पर नवविवाहिता ने दी जान

निकाह का दबाव बनाने पर नवविवाहिता ने दी जान

Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
निकाह का दबाव बनाने पर नवविवाहिता ने दी जान
निकाह का दबाव बनाने पर नवविवाहिता ने दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे हाजीपुरा मोहल्ले में पड़ोसी युवक द्वारा शौहर को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाने व धमकियां देने से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। नवविवाहिता की करीब आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। दो दिन पूर्व ही वह मायके आई हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में भी लिया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव सरवट के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी नगमा (20) पुत्री अनीस अहमद का निकाह करीब आठ माह पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कासिफ से हुआ था। दो दिन पहले 18 अप्रैल को ही नगमा मायके आई थी। उसके पिता अनीस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे नगमा ने पूरे परिवार के साथ नाश्ता किया। इस दौरान उसके परिजनों केे बताया कि मोहल्ले का ही शाहवेज पुत्र यासीन उस पर शौहर को तलाक देकर खुद से निकाह करने का दबाव बना रहा है और लगातार फोन पर परेशान करने की बात बताई। इसके बाद वह रोते हुए ऊपर कमरे में चली गई। करीब दस बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अंदर से बंद मिला। लगातार आवाजें लगाने के बावजूद कमरा नहीं खुला तो आशंकित परिजनों ने खिड़की का शीशा तोड़कर देखा, जहां नगमा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारते हुए कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि नवविवाहिता की करीब आठ माह पूर्व शादी हुई थी। परिजन पड़ोसी युवक पर आरोप लगा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से सुराग जुटाए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम ने बताया कि नगमा के पिता अनीस की तहरीर पर आरोपी शाहवेज व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा, जिस पर उसके दो परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed