फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवचौक पर महिला से बदसलूकी, तहरीर दी

शिवचौक पर महिला से बदसलूकी, तहरीर दी

Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिवचौक पर महिला से बदसलूकी, तहरीर दी
शिवचौक पर महिला से बदसलूकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक काफी समय से उसके मोबाइल पर कॉल कर परेशान कर रहा है। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन युवक की हरकतें कम नहीं हुईं। महिला के अनुसार, बृहस्पतिवार को आरोपी ने उसे शिवचौक पर मिलने के लिए बुलाया, जिस पर उसने वहां पहुंचकर आरोपी को पकड़कर उसे कॉल कर परेशान करने पर धमका दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवक ने बीच चौराहे पर महिला से बदसलूकी करते हुए उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घर से मोबाइल चोरी करते दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी हेमलता ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक घर में घुस गया और कमरे में रखा कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। इसी दौरान आहट होने पर अंजान युवक को घर में देख युवती ने शोर मचा दिया, जिस पर परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अनुज है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तमंचे-कारतूस समेत दबोचे दो युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने के एसआई राधेश्याम यादव ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान गेटवे चौकी क्षेत्र से दो युवकों को तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसआई के अनुसार, पकड़े गए आरोपी वहलना निवासी अर्जुन और सुजड़ू के दीन मोहम्मद निवासी गुलजार हैं, जिनके पास से अलग-अलग तमंचे-कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed