फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल

ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल
ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल
विज्ञापन

भोपा। मोरना चीनी मिल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक में फंसे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक को लापरवाही से ट्रक चलाने व ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाइक सवार युवकों ने पकड़ कर पिटाई की।

शनिवार को दो ट्रक मुजफ्फरनगर से अनाज लादकर मोरना स्थित सरकारी गोदाम आए थे। शाम दोनों ट्रकों को खाली कर चालक वापस लौट रहे थे। दोनों ट्रक चालक तेज गति से चल रहे थे। पास से गुजर रहे वाहन किसी प्रकार से बाल-बाल बचे। ट्रक चालक ने रजबहे की पुलिया से ट्रक को बचाने का प्रयास किया, तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया, जिसमें ट्रक चालक समीर पुत्र अनीस निवासी ग्राम रथेड़ी उसमें फंस गया। सूचना पर मौके पर आए सीओ राम मोहन शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक की खिड़की तोड़ कर घायल चालक को बाहर निकलवा कर उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक नेत्रपाल पुत्र रहतू निवासी के ट्रक से बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बचे, जिन्होंने ट्रक रुकवाकर चालक की पिटाई कर दी। दोनो घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों घायलों गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed