फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को जेल भेजा

पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को जेल भेजा

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को जेल भेजा
पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

भोपा। मोरना निवासी पशु चिकित्सक डॉ सतीश मलिक की दस दिन पूर्व लेनदेन को लेकर घर बुलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी कामिल समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने कामिल के पिता अय्यूब निवासी ककराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि पशु चिकित्सक की हत्या में अब तक आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वारदात में प्रयुक्त कामिल की बाइक भी पुलिस ने अय्यूब की निशानदेही पर बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या में शामिल नईम व साकिब अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
मां-बेटे पर हमला, दी धमकी
भोपा। कस्बा निवासी फातिमा ने तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही युवक से मकान में पेंट कराया था, जिसकी मजदूरी भी दे दी गई थी। आरोप है कि शुक्रवार को युवक घर आया और मजदूरी के और रुपये बकाया बताने लगा। इसे लेकर फातिमा के बेटे शहजाद से उसकी कहासुनी हो गई। देर शाम आरोपी कई लोगों के साथ फातिमा के घर में घुस आया और फातिमा व शहजाद पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला की हत्या की कोशिश
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी वंशिका ने तहरीर देकर बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज की थी। फिलहाल उसे आठ साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि करीब एक साल से पति व ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। करीब एक माह से उसे बंधक बनाकर रखा गया। शुक्रवार को पति व ससुराल पक्ष ने वंशिका की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। आरोप है कि शनिवार को पति ने उसकी बेटी को छीनकर महजिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed