{"_id":"5bef137bbdec22694623e2e9","slug":"41542394747-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप भेजने का झांसा देकर 14 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रैप भेजने का झांसा देकर 14 लाख ठगे
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रैप भेजने का झांसा देकर 14 लाख ठगे
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला के लोहा कारोबारी को स्क्रैप भेजने का झांसा देकर दो युवकों ने उससे 14 लाख की ठगी कर ली। आरोपी एडवांस लेकर बिना माल या रुपये लौटाए गायब हो गए। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी लोहा कारोबारी सुरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि मिमलाना रोड निवासी अर्पण उर्फ आलू पुत्र सुरेंद्र से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उसने लोहे का स्क्रैप बेचने की बात कहते हुए उससे एडवांस में रुपये मांगे। इस पर पीड़ित ने उस पर विश्वास करते हुए विगत 30 अक्तूबर को अपने बैंक खाते से 14 लाख रुपये अर्पण के बैंक खाते में बतौर एडवांस आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि रुपये ट्रांसफर किए जाने के बाद आरोपी लापता हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। इस पर वह अर्पण के घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसके 15-20 दिन से लापता होने की जानकारी दी। इस पर पीड़ित ने अपने स्तर से पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से 29 लाख रुपये किसी अंकुर गर्ग के देहरादून के राजपुर रोड स्थित बंधन बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस पर पीड़ित देहरादून जाकर उक्त बैंक मैनेजर से मिला, जिन्होंने जांच कर बताया कि आरोपी अंकुर गर्ग ने जो कागजात अकाउंट खुलवाने के लिए जमा कराए थे, वे फर्जी थे। इस पर पीड़ित सुरेंद्र ने अर्पण उर्फ आलू के साथ ही अंकुर गर्ग निवासी सहारनपुर के न्यू माधवनगर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।