{"_id":"5beb1d02bdec2269b96c9921","slug":"41542135042-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर के पति से मारपीट, गोली चलाई, बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीलर के पति से मारपीट, गोली चलाई, बाल बाल बचा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर के पति को पीटा
खतौली। राशन डीलर के पति के साथ गांव के युवक ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर युवक ने हत्या के इरादे से गोली चला दी। गोली लगने से राशन डीलर का पति बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर मकान में बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव खोखनी के राशन डीलर का पति नजाकत मंगलवार को अपने भाई के साथ राशन बांट रहा था। इसी दौरान गांव निवासी शादाब बाइक पर वहां पहुंचा। शादाब ने नजाकत के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर शादाब ने तमंचे से नजाकत पर गोली चला दी। गोली लगने से नजाकत बाल बाल बच गया। आरोपी शादाब वहां से भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मकान में बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।