फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध स्क्रैप कारोबारियों की धरपकड़ को दबिशें

अवैध स्क्रैप कारोबारियों की धरपकड़ को दबिशें

Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध स्क्रैप कारोबारियों की धरपकड़ को दबिशें
अवैध स्क्रैप कारोबारियों की धरपकड़ के लिए दबिशें
विज्ञापन

मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में मोबाइल स्पेयर पार्ट्स व स्क्रैप का अवैध धंधा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की दबिश के चलते कई लोगों ने डर के मारे अपने घरों से मोबाइल स्क्रैप निकालकर कूड़े व एकांत स्थानों पर फेंक दिया है। मामले में सेमसंग मोबाइल कंपनी के अधिकारी अविन भारद्वाज द्वारा छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिनमें से पुलिस ने नामजद इकराम व शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

हादसों में पशु व्यापारी की मौत, तीन अन्य घायल
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी पशु व्यापारी राशिद (32) पुत्र हनीफ तीन दिन पूर्व साथी वाजिद पुत्र हनीफ व आलिम पुत्र नत्थू के साथ पंजाब गया था। पंजाब के जालंधर में दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ गए दोनों लोग घायल हैं। हादसे में पशु व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बिलखते परिजन तत्काल पंजाब के लिए रवाना हो गए। उधर, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर वन विभाग मीरापुर के कार्यालय के निकट बाइक तथा आल्टो की भिड़ंत में बाइक सवार रवि पुत्र सुक्कन निवासी ग्राम मुझेड़ा सादात गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed