फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संपति विवाद में मारपीट, हंगामा, दुकान में तोड़फोड़

संपति विवाद में मारपीट, हंगामा, दुकान में तोड़फोड़

Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संपति विवाद में मारपीट, हंगामा, दुकान में तोड़फोड़
पुलिस से धक्कामुक्की, तीन हिरासत में
विज्ञापन

चरथावल। संपत्ति विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। एक पक्ष द्वारा किराएदार का सामान सड़क पर फेंकने और तोड़फोड़ करने का आरोप है। महिलाओं ने मौके पर पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।

वाल्मीकि बस्ती के निकट बस स्टैंड पर राकेश ने अपने हिस्से में आई दुकान को एक फोटोग्राफर को किराए पर दिया था। रविवार शाम को फोटोग्राफर दुकान में फिटिंग का कार्य करा रहा था। उसी दौरान राकेश का बड़ा भाई और उसका परिवार लाठी डंडे लेकर मौके पर आ धमका। दुकान पर अपना हक जताते हुए दुकानदार का सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों भाइयों का परिवार आमने सामने आ गया। मौके पर हंगामा हुआ और अफरातफरी मच गई। सूचना पर दरोगा के साथ पुलिस बल पहुंचा। हालांकि हमलावर महिलाओं ने पुलिस से धक्कामुक्की शुरू कर दी। उसके बाद महिला कांस्टेबल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावर भाई एवं उसके पुत्रों को हिरासत में ले लिया। हिंडन प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि दोनों भाइयों का बंटवारा पहले ही हो चुका है। आरोपी एक भाई जबरन दुकान पर कब्जा करना चाहता है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed