{"_id":"5b4b99f84f1c1b4d748b4f91","slug":"41531681272-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर हमला, महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार पर हमला, महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़े
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने को लेकर आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। महिलाओं से मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले। हमले में दंपति और उनकी बेटियां घायल हो गईं।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी सुनील कुमार व उसकी पत्नी राजकुमारी ने बताया कि दो अगस्त 2017 को चार युवक उनकी बेटी का अपहरण कर कार में डालकर मेरठ क्षेत्र के फलावदा में ले गए थे। युवती के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित दंपति ने बताया कि उनकी बेटी ने कोर्ट में चारों युवकों के विरुद्ध बयान दिया था। आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपी आदेश व राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पुलिस ने जांच पड़ताल में दो आरोपियों को क्लीनचिट दे दी थी। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 17 जुलाई 2018 को इस केस में पीड़िता की मां की गवाही होनी है। पुलिस ने जिन आरोपी युवकों को क्लीनचिट दी थी, उनको डर है कि वे भी जेल जाएंगे। इसलिए वे पीड़ित परिवार पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। 29 जून को इन युवकों की ओर से धमकी मिलने पर पीड़ित दंपति ने सीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार रात 10 बजे के करीब इन आरोपी युवकों तथा उनके परिजनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की। आरोप है कि इन हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित दंपति ने पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।