{"_id":"5b2bf71f4f1c1b644d8b7e7b","slug":"41529607967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर मारपीट, फायरिंग, गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड न देने पर मारपीट, फायरिंग, गाड़ी के शीशे तोड़े
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। साइड न देने को लेकर बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर दी। हंगामा होने पर चालक ने तमंचे से फायर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आवास विकास कालोनी में टाटा मैजिक गाड़ी चालक किरणपाल किराए के मकान में रहता है। किरणपाल किराए पर गाड़ी चलाता है। बृहस्पतिवार शाम आलू मिल निवासी वसीम और नदीम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जीटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। रास्ते में किरणपाल अपनी टाटा मैजिक गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोप है कि किरणपाल ने बाइक सवारों को साइड नहीं दी। रास्ते में बाइक सवारों की किरणपाल के साथ गाली गलौच भी हुई। आवास विकास कालोनी में मुड़ने पर बाइक सवार युवकों ने किरणपाल को गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट कर दी। गाड़ी में किरणपाल के दो रिश्तेदार भी थे।
विरोध करने पर बाइक सवारों ने रिश्तेदारों के साथ भी अभद्रता कर दी और फोन करके अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। युवकों ने टाटा मैजिक के शीशे तोड़ दिए। चालक किरणपाल ने गाड़ी से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। मारपीट में किरणपाल और दूसरे पक्ष से वसीम घायल हो गया था। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई करने में जुटी है।