फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैस सिलिंडर फटा, युवक आग में झुलसा,

गैस सिलिंडर फटा, युवक आग में झुलसा,

Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटा, युवक आग में झुलसा,
गैस सिलिंडर फटा, युवक आग में झुलसा,
विज्ञापन

तितावी। गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी सोना देवी पत्नी दासीराम को आशा भारत गैस एजेंसी से बृहस्पतिवार को सिलिंडर, गैस चूल्हा व अन्य सामान मिला था। घर पहुंचने पर दासीराम का लड़का परमेश दोपहर के समय गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। अचानक गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही परमेश सिलिंडर के पास से भागा निकला, लेकिन परमेश फिर भी आग में झुलस गया। आग लगने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। घर के सभी सदस्य व पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए। अचानक से सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। दासीराम के घर की छत उड़ गई और घर का कीमती सामान के अलावा अनाज कपड़े चारपाई व अन्य सामान जल गया। इस अग लगने से करीब 1 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। परमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर तितावी पुलिस भी पहुंची।

दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी की धुनाई
तितावी। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर के समय गांव के ही दो भाइयों ने घर में घुसकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा भाई भगा निकला। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई करते हुए उसे मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। इस मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed