{"_id":"5af9db954f1c1be9408b54d2","slug":"41526324117-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र से नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र से नगदी चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मंदिरों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
खतौली।
रविवार की रात में तेज आंधी और बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने दो मंदिरों में ताला तोड़कर चोरी की। चोर एक मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें से नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ने के साथ ही त्रिशूल भी मोड़ डाला। दूसरे मंदिर में से चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। लोगों में चोरी की घटना को लेेकर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मंदिरों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने लोगों को चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
फलावदा रोड पर वाल्मीकि समाज के शिव मंदिर में रविवार की रात को चोरों ने दानपात्र का ताला भगवान शिव के त्रिशूल से तोडक़र उसमें से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। ताला तोड़ने से त्रिशूल भी मुड गया। सोमवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने मंदिर का मौका मुआयना किया। उधर, गांव शाहपुर के मंदिर में घुसकर चोर माइक, एंप्लीफायर और बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मंदिर का मौका मुआयना किया। लोगों में मंदिरों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को शीघ्र खोलने का लोगों को आश्वासन दिया है।