फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले

रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले

Tue, 13 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन और शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनमें से एक युवक की पहचान हो गई, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नई मंडी में रेशु विहार फाटक के निकट सोमवार सुबह नागरिकों ने रेलवे लाइन पर करीब बीस वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा। इस युवक की गर्दन कटी हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने आत्महत्या की है। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। अभी तक इस युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, सोमवार शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र में मलीरा फाटक के पास भी एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। जानकारी पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शाम को मृतक की पहचान मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कोहली निवासी सचिन शर्मा पुत्र राजेश शर्मा के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी यहां आ गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। उधर, मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल देवबंद क्षेत्र का हसीन पुत्र नसीम बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed