{"_id":"5a2ad2414f1c1b9e678c0607","slug":"41512755777-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी महिला को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांग्लादेशी महिला को जेल भेजा
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी महिला को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। पुलिस की गिरफ्त में आई बांग्लादेश की महिला खुर्शीदा को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया है। एलआईयू और आईबी की टीम ने भी उससे पूछताछ की। यह महिला कई साल से यहां केवलपुरी में रह रही थी।
दो दिन पहले रात को रेलवे रोड पर कुछ महिलाएं आपस में झगड़ा करती मिली थी। थाने लाकर की गई पूछताछ में इनमें एक महिला खुर्शीदा पत्नी इरशाद बांग्लादेश की रहने वाली थी, जबकि बाकी तीन म्यांमार की रहने वाली थीं। पूूछताछ के बाद पुलिस ने बाकी तीन महिलाओं को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि खुर्शीदा के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर उप निरीक्षक विनोद राघव की ओर से 14 विदेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। वह बांग्लादेश के मासीपुरा की रहने वाली है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी महिला खुर्शीदा बांग्लादेश की निवासी है, जो बगैर पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में घुस आई थी और यहां छुपकर केवलपुरी में रह रही थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध 14 विदेश अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी विदेश मंत्रालय एवं खुफिया विभाग को भेज दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला के चार बच्चे हैं, तीन पहले पति से और एक दूसरे पति से है। उसके दूसरे पति की भी मौत हो चुकी है। वह कई वर्षों से यहां केवलपुरी में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करती थी।