फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शातिर ने फायरिंग कर दहशत फैलाई

शातिर ने फायरिंग कर दहशत फैलाई

Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शातिर ने फायरिंग कर दहशत फैलाई
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर राधिकापुरम पचेंडा रोड निवासी ललित कुमार पुत्र जगपाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई-बहन मकान के बाहर कुत्तों को खाना खिला रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने एक कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी, जिसका उसकी बहन ने विरोध किया। जिस पर आरोपी युवक ने अभद्रता की। आरोपी कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ आया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके मकान पर पथराव किया और तमंचे से फायरिंग की। बाद में आरोपी धमकी देते हुए साथियों के साथ फरार हो गया। आरोपी शातिर किस्म का युवक बताया गया है, जो हाल मेें जेल से छूट कर आया है। फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी। इस घटना से पीड़ित परिजन भयभीत है। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार की है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।


झूठी सूचना देना दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस कंट्रोल रूम को झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को परेशान कर रहा था। पुलिस कंट्रोल रुप के प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस नंबर का पता निकाला, जिससे फोन किए जा रहे थे। पुलिस ने फोन नंबर की डिटेल के आधार पर नई मंडी के सुभाषनगर निवासी आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed