{"_id":"5a22ed004f1c1bd9798c0564","slug":"41512238336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चाय विक्रेता पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में चाय विक्रेता पर फायरिंग
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चाय विक्रेता पर फायरिंग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बघरा तांगा स्टैंड पर चाय विक्रेता के ऊपर बाइक सवार युवक ने जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। चाय विक्रेता ने भाग कर जान बचाई। अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरातफरी के साथ लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। इस संबंध में पीड़ित की ओर से शातिर बदमाश नूरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
खालापार निवासी आरिफ की शहर में बघरा तांगा स्टैंड पर चाय की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान पर बैठा था, तभी बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां आया और आरिफ को टारगेट पर लेकर फायरिंग की। अचानक हुए हमले में चाय विक्रेता दुकान छोड़ कर भाग और पास ही एक मकान में घुस कर जान बचाई। भागते हुए पर भी हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। अचानक हुई फायरिंग से वहां पर अफरातफरी के साथ लोगों में भगदड़ मच गई। साथ ही इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने उसकी तलाश में किदवई नगर में भी दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके मकान पर भी फायरिंग की है। आरोप लगाया कि आरोपी किदवईनगर निवासी शातिर बदमाश नूरा है। जो उससे रंगदारी की भी मांग करता है। शहर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चाय विक्रेता की ओर से शातिर नूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश डाल रही है।