फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्लॉक कर्मी बताकर महिलाओं से ठगी

ब्लॉक कर्मी बताकर महिलाओं से ठगी

Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कर्मी बताकर महिलाओं से ठगी
पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध आरोपी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में ग्रामीण अंचल में सरकारी योजना का अनुदान दिलाने का झांसा देकर पांच महिलाओं से करीब 35 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में आरोपी ब्लॉक कर्मचारी बताकर शौचालय अथवा आवास बनवाने के नाम निरक्षर महिलाओं से आधार कार्ड लेकर बॉयोमेट्रिक के द्वारा रुपये निकाले गए हैं।

बुधवार को ब्लॉक के लकड़संधा के महिला नौरती, पिंकी, कोमल, बलेश्री और अंजू ने थाने में देर शाम में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि शामली जनपद के दो युवक महिलाओं को गांव में जाकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए पहले आधार कार्ड मांगते है और उसके बाद अंगूठा लगवाकर उनके खातों से रूपया निकालते है। पांचों महिलाओं के खातों से ठगी करने वालो ने करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस धंधे में ठग करने वालो का बड़ा गैंग मालूम पड़ता है। पूछताछ के बाद शीघ्र ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्हें तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed