{"_id":"59a70c0e4f1c1b1d278b4958","slug":"41504119822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा, 25 हजार रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटा, 25 हजार रुपये छीने
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पीटा, 25 हजार रुपये छीने
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर) । गांव भूपखेड़ी में गांव के ही युवकों ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नगदी छीन ली।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी सौरभ सोम पुत्र नेत्रपाल सिंह बुधवार शाम खतौली से बाइक पर अपने गांव वापस आ रहा था। रास्ते में बाबा जाहर पीर मंदिर पर मेला लगा हुआ था। वहीं पर खड़े गांव मुजाहिदपुर निवासी अमरीश पुत्र सतीश, लाखन पुत्र सतीश, कालू उर्फ विकास पुत्र राजकुमार और सौरभ पुत्र सुनील ने उसकी बाइक रोक कर उसके साथ डंडों और पंच से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ही आरोपियों ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये भी छीन लिए। सौरभ 25 हजार रुपये खतौली इंडियन बैंक से निकाल कर लाया था। अमरीश और लाखन ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना सूचना दी। सौरभ के सिर में काफी चोट आई हैं। पुरानी रंजिश के चलते इस मारपीट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घायल युवक से आरोपियों के विरुद्ध तहरीर लेकर उसे अस्पताल के लिए भेज दिया।