फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाइयों में उबाल, थाने पर किया हंगामा

भाजपाइयों में उबाल, थाने पर किया हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों में उबाल,  थाने पर किया हंगामा
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला थाने में पुलिस के बगल में बैठा
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। चार दिन पहले एसओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो डालने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने और आरोपी के शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक के बराबर में बैठने को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा कर धरना दिया। मुकदमा दर्ज होने और तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

10 जून को एसएचओ शाहपुर के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। शिकायत पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को थाना परिसर पर हुई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी के बराबर में आपत्तिजनक फोटो डालने वाले आरोपी इलियास कुरैशी के बैठने पर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे देख आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता बुधवार सुबह थाने पहुंचने और हंगामा कर मैन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों की मांग थी कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी इलियास कुरैशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरने में ऋषभ गोयल, सचिन सिंघल, अवनीश सिंघल, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, चंद्रवीर, एकांश त्यागी, शशांक सिंगल, विकास सैनी, जितेंद्र धवन, कुलदीप कश्यप, विजय बंसल, विनोद, संजीव, मदन जैन, सतीश जैन, कुलदीप त्यागी, बबलू चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed