फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेटीएम खाते से 50 हजार रुपए उड़ाए

पेटीएम खाते से 50 हजार रुपए उड़ाए

Fri, 10 May 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम खाते से 50 हजार रुपए उड़ाए
जानसठ। कस्बे के एक युवक के खाते से एक ठग ने पेटीएम में पैसे डालने के बहाने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आशुतोष पुत्र विजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने एक खाता एचडीएफसी बैंक जानसठ में खुलवा रखा है। उसने पेटीएम पर अपना खाता बना रखा है और उसका इस्तेमाल करता है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन से बात कर उसके खाते में 50 हजार रुपये डालने को कहा। जब उसने रुपये भेजे तो उसके खाते में नहीं आए। उस अज्ञात व्यक्ति ने उसे तीन बार आशुतोष को कहा। पीड़ित के खाते में रुपये तो नहीं आए, बल्कि खाते से दो बार 20-20 हजार रुपये और एक बार 10 हजार रुपये कट गए। रुपये कटने का मैसेज आने पर मालूम हुआ। उसने तुरंत बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी और खाते में लेनदेन बंद करा दिया। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed