{"_id":"5cbb6260bdec22143356ed13","slug":"31555784288-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने युवक पर डंडे से वार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने युवक पर डंडे से वार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक ने युवक पर डंडे से वार किया
खतौली। पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक और बाइक सवार युवक के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद चालक ने डंडा मारकर बाइक सवार युवक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है।
रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली निवासी मोनू पुत्र रविंद्र सैनी शनिवार को अपनी जीटी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर ट्रक आया। ट्रक चालक ने मोनू से बाइक को साइड में करने के लिए कहा। जिसको लेकर ट्रक चालक और बाइक सवार युवक के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर चालक ने ट्रक के अंदर से डंडा निकाला और मोनू के सिर में मार दिया। डंडा लगते ही मोनू का सिर फूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। पीड़ित मोनू ने चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।