खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। जानसठ रोड से कार सवार युवकों द्वारा युवती और उसके भाई का अपहरण करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भागदौड़ कर युवती और युवक को पकड़ लिया। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। उधर, शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
गांव बिहारीपुर निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पुत्री और 12 साल के पुत्र के साथ मुजफ्फरनगर से अपनी रिश्तेदारी से आई थी। वह गांव जाने के लिए जानसठ रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार सवार तीन चार युवक वहां पहुंचे और उसकी पुत्री व पुत्र का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने भागदौड़ करके रात में ही युवती व उसके भाई को बरामद कर लिया। साथ में एक युवक को भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती और युवक के प्रेम प्रसंग का है। दोनों ने शादी भी कर ली है। अपहरण का मामला झूठा है। दोनों के परिजन थाने में एकत्र हैं। आपस में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।